सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police Recruitment Exam: General knowledge questions were easy, mathematics confused

पुलिस भर्ती परीक्षा : सामान्य ज्ञान के प्रश्न रहे सरल, गणित ने उलझाया

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Police Recruitment Exam: General knowledge questions were easy, mathematics confused
राजकीय बालिका इंटर कालेज से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
चक्रपानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन अभ्यर्थियों से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, माउंट एवरेस्ट और राज्यपाल की न्यूनतम आयु से जुड़े सवाल पूछे गए। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा। हिंदी विषय के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान रहे, जबकि रिजनिंग में कुछ प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को थोड़ा सोचने पर मजबूर किया। अभ्यर्थियों के अनुसार पहली पाली में पूछे गए प्रमुख सवालों में भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है, विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट किस पर्वत शृंखला का हिस्सा है, भारतीय संविधान के अनुसार राज्यपाल नियुक्त होने के लिए न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए जैसे प्रश्न शामिल रहे। सामान्य ज्ञान और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न भी आसान रहे। जिले में 14 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के लिए प्रत्येक पाली में 6,432 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 5,123 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,309 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 5,204 अभ्यर्थी शामिल हुए और 1,228 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस प्रकार पहले दिन दोनों पालियों में कुल 10,327 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,537 अनुपस्थित रहे। वहीं, परीक्षा को नकलविहीन एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रवेश प्रक्रिया और प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात कर्मियों को शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed