सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradhan organization raised the demand for extension of tenure, submitted memorandum

Azamgarh News: प्रधान संगठन ने कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Pradhan organization raised the demand for extension of tenure, submitted memorandum
कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते मिर्जापुर ब्लाक के प्रधान संघ के पदा​धिकारी। संवा
विज्ञापन
सरायमीर। मिर्जापुर ब्लॉक के प्रधान संगठन ने त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई है। इस संबंध में प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव के नेतृत्व में प्रधानों ने राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र खंड विकास अधिकारी, मिर्जापुर को सौंपा।
Trending Videos

प्रधान संघ अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 25 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। उनका कहना है कि अब तक की चुनावी तैयारियों को देखते हुए पंचायत चुनाव समय से संपन्न होने की संभावना कम दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। प्रधान संगठन का कहना है कि निर्वाचित प्रतिनिधियों के स्थान पर प्रशासक नियुक्त करना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के अनुरूप नहीं होगा।
संगठन ने मांग की है कि पंचायत चुनाव संपन्न होने तक जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को ही कार्य करने का अवसर दिया जाए। ज्ञापन में महामहिम राज्यपाल से अनुरोध किया गया है कि यदि किसी कारणवश पंचायत चुनाव समय पर नहीं हो पाते हैं, तो वर्तमान त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देशित किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रधान पप्पू, बलदेव यादव, अब्दुल रहमान, उदयभान, जग्गा और डॉ. हंसराज प्रधान मिर्जापुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रधानों का ज्ञापन प्राप्त हो गया है और उसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed