सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Right to vote is a gift from Baba Saheb: Om Prakash

मतदान का अधिकार बाबा साहब की देन : ओमप्रकाश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Right to vote is a gift from Baba Saheb: Om Prakash
अतरौलिया में अंबेडकर जयंती समारोह को संबो​धित करते केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर।
विज्ञापन
प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने मंगलवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर मंगलवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने वैसपुर, गोपाली पट्टी, भैरोपुर दरगाह समेत कई स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे बाबा साहब का देश के निर्माण में अतुलनीय योगदान है। कहा कि ना रब ने दिया ना रहमान ने दिया, जो कुछ भी दिया बाबा साहब डॉ. आंबेडकर जी ने दिया।
Trending Videos

देश में मतदान का अधिकार बाबा साहब की ही देन है। राजभर ने बताया कि बाबा साहब 32 भाषाओं के ज्ञाता थे, लेकिन 1984 से पहले बहुत कम लोग उन्हें जानते थे। उन्होंने कांशीराम के आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से बाबा साहब के विचार पूरे देश में फैले और उन्हें वैश्विक पहचान मिली। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर उन्होंने कहा कि नोएडा में होने वाले प्रदर्शन में कर्मचारियों से ज्यादा सपा के “गुंडे” शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा दोहरी राजनीति करती है और उनके कार्यकाल में दंगे व अराजकता चरम पर थी। राजभर ने आजमगढ़ की एक घटना का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि सपा के एक नेता ने बाबा साहब की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया, जो उनके विचारों का अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति के प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर सपा ने सदन में बिल फाड़ दिया था। सपा शासनकाल में मुजफ्फरनगर जैसे दंगे हुए, जबकि वर्तमान में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में शांति बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि सपा के पांच साल में 1000 दंगे हुए, जबकि वर्तमान सरकार के नौ वर्षों में कोई बड़ा दंगा नहीं हुआ।
कहा कि “सबका साथ, सबका विकास” के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की गई है। शिक्षामित्रों का मानदेय 20 हजार और अनुदेशकों का 18 हजार रुपये किया गया है। अखिलेश यादव के सवालों पर उन्होंने कहा कि पहले सपा अपने कार्यकाल का हिसाब दे और बताए कि पिछड़ों की छात्रवृत्ति क्यों नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed