पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   RPF personnel hit by car, falls on road, crushed by truck, dies

Azamgarh News: कार की टक्कर से आरपीएफ कर्मी सड़क पर गिरा, ट्रक ने कुचला, माैत

Thu, 25 Jun 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
RPF personnel hit by car, falls on road, crushed by truck, dies
मृतक आरपीएफ जवान मृतक प्रभात पटेल उर्फ सोनू।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आजमगढ़। रौनापार थाना क्षेत्र के महुला बाजार के पास मंगलवार रात सड़क हादसे में मऊ निवासी आरपीएफ के जवान की मौत हो गई। वह दोस्त की बरात से घर लौट रहे थे।
पीछे से एक कार ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गए और सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में मौके पर उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों ने चेन, अंगूठी और पर्स गायब होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सरंगुआ मेहरूपार गांव निवासी प्रभात कुमार पटेल (36) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में आरक्षी पद पर तैनात थे।
इस समय उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में थी। वह दो दिन पहले छुट्टी पर अपने घर आए थे। बताया गया कि मंगलवार को गांव से उनके एक मित्र की बरात रौनापार थाना क्षेत्र के बनकटिया गांव गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात में शामिल होने के बाद वह रात करीब 10:30 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। महुला बाजार के पास सड़क के एक ओर डीजे और दूसरी ओर बरात की गाड़ियां खड़ी थीं।
इसी दौरान पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और सामने से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद प्रभात की चेन, अंगूठी और पर्स नहीं मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed