फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   SDM stuck in jam on vegetable market route of Nizamabad, warns

निजामाबाद के सब्जी मंडी मार्ग पर जाम में फंसे एसडीएम, दी चेतावनी

Mon, 10 May 2021 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
SDM stuck in jam on vegetable market route of Nizamabad, warns
आजमगढ़। शासन से लगायत प्रशासन तक सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बार-बार जागरूक कर रहा है लेकिन इसे लेकर आम जन संजीदा नहीं है। इसकी बानगी निजामाबाद के हरी सब्जी मंडी में देखने को मिल रहा है। सोमवार को जांच के लिए पहुंचे एसडीएम राजीव रतन सिंह भी हरी सब्जी मंडी मार्ग पर फंस गए। करीब एक घंटा तक वह जाम में जूझते रहे। इसके बाद उन्होंने सख्ती का रुख अख्तियार किया। इस दौरान बिना मास्क व सैनिटाइजर के सब्जी बेच रहे विक्रेताओं को सख्त चेतावनी दी कि यदि वह कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान हड़कंप सरीखा माहौल रहा।
विज्ञापन

निजामाबाद के एसडीएम राजीव रतन सिंह को कई बार शिकायत मिली कि हरी सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ जुट रही है। यहां तनिक भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। इसी शिकातय को लेकर एसडीएम राजीव रतन सिंह मंडी में पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भीड़ रही। वह जाम में फंस गए। सूचना मिलते ही निजामाबाद थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर मंडी में हड़कंप सरीखा माहौल बना रहा। बिना मास्क के घूम रहे लोग इधर-उधर से निकल गए। धीरे-धीरे जाम समाप्त हो गया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की भीड़ दोबारा एकत्र हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने कहा कि मंडी के ठीक सामने राहुल पूर्व माध्यमिक विद्यालय का एक बड़ा सा प्रांगण बना हुआ है। उसी प्रांगण में हरी सब्जी मंडी का कारोबार किया जाएगा। पुरानी सब्जी मंडी में आलू प्याज आदि रखे रहेंगे उसके बाद पुराने जूनियर हाई स्कूल में सब्जी मंडी में आने वाले क्रेता और विक्रेताओं के वाहन खड़े किए जाएंगे। यदि पालन नहीं किया गया तो संबंधित पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- विकास विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed