सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Seven principles of Red Cross are the basis of human service: Diwakar

रेडक्रॉस के सात सिद्धांत मानव सेवा का आधार : दिवाकर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Seven principles of Red Cross are the basis of human service: Diwakar
रेडक्रॉस सोसाइटी के स्थापना दिवस पर संस्थापक के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग। श्रोत-स्वयं
विज्ञापन
आजमगढ़। रेडक्रॉस सोसाइटी का स्थापना दिवस राहुल चिल्ड्रेन इंग्लिश मीडियम एकेडमी में आयोजित किया गया। इस दौरान जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी के संचालन का दायित्व बृजेश यादव को सौंपा गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मानवता, सेवा और आपदा के समय पीड़ितों की सहायता को रेडक्रॉस का प्रमुख उद्देश्य बताया।
Trending Videos

एडिशनल सीएमओ वाई एस उपाध्याय ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिन को विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य मानवता की रक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और जरूरतमंदों की सहायता करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभापति दिवाकर तिवारी ने कहा कि रेडक्रॉस के सात मूल सिद्धांत मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता हैं। युद्ध और आपदा के समय पीड़ितों की सेवा करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने छात्रों को इन मूल्यों की जानकारी देने पर बल दिया। कार्यक्रम में इंद्रासन सिंह, ध्रुव मित्र शास्त्री, प्रभाकर राय, उपसभापति अनिल चतुर्वेदी, सचिव सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मुन्नू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed