{"_id":"69e92db0457b470043078480","slug":"show-cause-notice-to-six-teachers-warning-of-termination-of-service-and-fir-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-149017-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, सेवा समाप्ति व एफआईआर की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: छह शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, सेवा समाप्ति व एफआईआर की चेतावनी
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय। संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। एक ही नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि के आधार पर एक से अधिक मानव संपदा आईडी सक्रिय होने के मामले में विभाग ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने छह शिक्षकों को उनके मूल पते पर रजिस्टर्ड कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि बीएसए को निर्देशित किया है कि संबंधित कार्मिकों से यह स्पष्ट कराया जाए कि क्यों न उनकी सेवा समाप्त करते हुए उन्हें मानव संपदा पोर्टल से टर्मिनेट कर दिया जाए और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने यह भी नाराजगी जताई कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के बावजूद अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट कार्यालय की ईमेल आईडी पर उपलब्ध नहीं कराई गई, जो खेदजनक है।
इन शिक्षकों को जारी किया गया नोटिस
आजमगढ़। विभाग की ओर से जिन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनमें कंपोजिट विद्यालय करसड़ा पल्हना के राजेंद्र प्रसाद, प्राथमिक विद्यालय रैसिंहपुर तहबरपुर के जय शंकर यादव, प्राथमिक विद्यालय नान्हूपुर तहबरपुर के दिग्विजय कुमार राय, प्राथमिक विद्यालय गड़ेरूआ हरैया के मनोज कुमार, प्राथमिक विद्यालय शाहडीह हरैया के रवि प्रकाश मिश्रा और प्राथमिक विद्यालय जोकहरा प्रथम हरैया के सज्जन कुमार शामिल हैं। सभी शिक्षक सहायक अध्यापक सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं।
अब तक 74 की सेवा समाप्त, 55 पर दर्ज हुई प्राथमिकी
आजमगढ़। शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे फर्जीवाड़ा जांच अभियान में अब तक 80 शिक्षक जांच के दायरे में आ चुके हैं। विभागीय जांच में सामने आए मामलों के आधार पर अब तक 74 शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है, जबकि 55 शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि छह शिक्षकों की सेवा समाप्ति की कार्रवाई अभी प्रक्रियाधीन है। वहीं, 25 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया भी चल रही है। यह सभी कार्रवाई वर्ष 2000 से अब तक के अभिलेखों और जांच में मिले तथ्यों के आधार पर की गई है।
डुप्लीकेट मानव संपदा आईडी का मामला बेहद गंभीर है और इसे किसी भी सूरत में हल्के में नहीं लिया जाएगा। जांच के लिए बुलाए गए छह शिक्षकों का अनुपस्थित रहना संदेह को और मजबूत करता है। ऐसे में संबंधित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उनका स्पष्ट पक्ष मांगा जा रहा है। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो उनके विरुद्ध सेवा समाप्ति, पोर्टल से टर्मिनेशन तथा एफआईआर जैसी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।- मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक आजमगढ़।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X