सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five-year heat record broken, April 22nd hottest, temperature crosses 43 degrees Celsius

Azamgarh News: पांच साल में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, सबसे गर्म रहा 22 अप्रैल, तापमान 43 के पार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Five-year heat record broken, April 22nd hottest, temperature crosses 43 degrees Celsius
गर्मी और धूप से बचने के ​लिए दुपट्टे का सहारा लेकर चलती युवतियां। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मुख्यालय। जिले में भीषण गर्मी और लू ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुधवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। आईएमडी के अनुसार अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब चार डिग्री अधिक है। पिछले साल 22 अप्रैल को तापमान 39 डिग्री था, जबकि 2024 में यह 41 डिग्री तक पहुंचा था।
Trending Videos

सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तीखी धूप के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जिससे रातों में भी अब गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य मौसम प्रभारी अतुल कुमार सिंह के अनुसार, अगले तीन-चार दिनों तक आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान लू चलने की प्रबल संभावना है, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed