{"_id":"6a7a2204e50643ca69034646","slug":"slogans-of-patriotism-echoed-during-the-har-ghar-tiranga-campaign-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155207-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: हर घर तिरंगा अभियान में गूंजे देशभक्ति के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: हर घर तिरंगा अभियान में गूंजे देशभक्ति के नारे
विज्ञापन
जीयनपुर में निकाली गई तिरंगा यात्रा शामिल लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्राएं और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें स्कूली बच्चों, भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकली यात्राओं से बाजार और ग्रामीण क्षेत्र देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आए। सगड़ी : तहसील के जीयनपुर में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। पूर्व विधायक वंदना सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता मनीष कुमार मिश्र, अरविंद जायसवाल और मंडल अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा जीयनपुर का भ्रमण करते हुए मुबारकपुर तिराहे पहुंची और वापस विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय के नारों और देशभक्ति गीतों से क्षेत्र गूंजता रहा। बिलरियागंज : भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए चौक से तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा पुराना चौक, खास बाजार और कासिमगंज होते हुए ब्लॉक परिसर स्थित शहीद स्थल पहुंची। यहां अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर यात्रा का समापन किया गया। वहीं, भीमबर बाजार में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। पल्हनी : उच्च प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर में प्रधानाध्यापक जयराम ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्र-छात्राओं के साथ स्काउट-गाइड, कलर पार्टी और स्काउट बैंड के कैडेट शामिल हुए।
रैली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और कांशीराम आवास होते हुए विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। संचालन लीडर ट्रेनर स्काउट एवं जिला स्काउट मास्टर दिनेश सिंह ने किया। ठेकमा : उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसरेड़ी में बच्चों ने तिरंगा राखी और पोस्टर बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। अनुदेशक मनीष कुमार गुप्ता ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता के महत्व की जानकारी दी।
प्रधानाध्यापक दिनेश यादव ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशप्रेम और राष्ट्रीय भावना विकसित होती है। विद्यालय परिवार ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।