फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Statues of great figures at intersections are neglected; the municipality is indifferent.

Azamgarh News: चौराहों पर उपेक्षित हैं महापुरुषों की प्रतिमाएं, नगरपालिका उदासीन

Thu, 13 Aug 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Statues of great figures at intersections are neglected; the municipality is indifferent.
रैदोपुर में गांधी तिराहा पर ​स्थित गांधी प्रतिमा के आस-पास उगी झांडियां। संवाद
स्वतंत्रता दिवस शनिवार को है, लेकिन नगर के प्रमुख चौराहों और तिराहों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाएं उपेक्षा का शिकार हैं। प्रतिमा परिसरों में बड़ी-बड़ी घास-फूस उग आई है और कई स्थानों पर गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन

प्रतिमाओं की साफ-सफाई और परिसर के रखरखाव की जिम्मेदारी नगरपालिका प्रशासन की है, लेकिन अब तक इनकी सुधि नहीं ली गई है। आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले और साहित्य के क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले महापुरुषों की स्मृति को जीवंत रखने के लिए नगर के प्रमुख स्थानों पर उनकी प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस सहित विभिन्न अवसरों पर लोग इन प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर महापुरुषों को नमन करते हैं। इसके बावजूद पर्व से पहले भी प्रतिमाओं के आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैदोपुर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा परिसर में फूल-पत्तियां बेतरतीब ढंग से फैली हैं। पौधों की कटाई-छंटाई तक नहीं कराई गई है। स्वतंत्रता दिवस पर यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं।
ऐसे में परिसर की बदहाल स्थिति नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। नेहरू हाल परिसर में स्थापित महाकवि पंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा भी बदहाली की कहानी बयां कर रही है। प्रतिमा के ऊपर अब तक छत्र नहीं लगाया गया है। परिसर में घास-फूस उगी है और आसपास गंदगी फैली हुई है।
----
कई प्रतिमाएं बदहाली की शिकार
कलेक्ट्रेट चौराहे पर लगी बाबू विश्राम राय की प्रतिमा और नगरपालिका तिराहे पर स्थापित महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा की स्थिति भी बेहतर नहीं है। स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर से पहले भी नगरपालिका की ओर से साफ-सफाई नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों ने प्रतिमा परिसरों की तत्काल सफाई, रंग-रोगन और नियमित रखरखाव की मांग की है।

--
नगरपालिका को निर्देश दिए गए हैं कि बचे दो दिनों में महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। अभी दो दिन बचे हैं, साफ-सफाई कराकर लाइटिंग भी करा दी जाएगी। -संजीव ओझा, सीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed