{"_id":"69ff2e162f02a4488807ff3d","slug":"stf-and-police-arrested-gangster-carrying-reward-of-50-000-in-azamgarh-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: एसटीएफ और पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी की वारदात में शामिल गिरोह का है सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: एसटीएफ और पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामी गैंगस्टर, चोरी की वारदात में शामिल गिरोह का है सदस्य
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: Pragati Chand
Updated Sat, 09 May 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
सार
Azamgarh News: चोरी की घटनाओं में शामिल गिरोह का सदस्य एसटीएफ और पुलिस के हत्थे चढ़ा। गैंगस्टर एक्ट के आरोपी पर 50 हजार का इनामी घोषित था।
50 हजार रुपये का इनामी बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आजमगढ़ जिले में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के फरार सदस्य और 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश रईस उर्फ लंबू को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गंभीरपुर थाना पुलिस और एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी को बिंद्रा बाजार स्थित पटेल ढाबा के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रईस उर्फ लंबू निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा के रूप में हुई है।
Trending Videos
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से भागा हुआ था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उप महानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र की ओर से 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित चोरी के कई प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया। एसपी सिटी ने बताया कि गिरोह जनपद स्तर पर सक्रिय था और आर्थिक लाभ के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के खिलाफ थाना निजामाबाद में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया था।
घरों से जेवर और नकदी की हुई थी चोरी
निजामाबाद थाना क्षेत्र में अगस्त और सितंबर 2024 के दौरान कई चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। सोढरी गांव निवासी रामअचल राय के घर से हार, चैन, अंगूठियां, मंगलसूत्र और 50 हजार रुपये नकद चोरी हुए थे। वहीं फरिहा निवासी अरशद जमाल के घर से सोने के जेवर और 48 हजार रुपये नकद पार कर दिए गए थे।
स्कूल के रसोईघर से भी चोरी
दिसंबर 2024 में कंधरापुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर के रसोईघर से गैस सिलेंडर, चूल्हा, भगोना, तवा और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इन मामलों की जांच के दौरान पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को चिह्नित किया था।
इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: अस्पताल में तीमारदारों का हंगामा, सामूहिक दुष्कर्म मामले में दूसरे विवेचक की गवाही, खबरें
पहले भी हुई थी गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने 18 दिसंबर 2024 को शेरपुर तिराहा से अब्दुल वाहिद और रईस उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चोरी का मंगलसूत्र, झाला, गैस चूल्हा, बर्तन और 10 हजार रुपये नकद बरामद हुए थे। बाद में विवेचना में संगठित गिरोह होने की पुष्टि होने पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई।