{"_id":"6a7a25aaa5a741e5ff00c67c","slug":"targeted-the-bjp-government-at-the-pda-sankalp-sabha-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-155182-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: पीडीए संकल्प सभा में भाजपा सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: पीडीए संकल्प सभा में भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन
पीडीए संकल्प सभा मेंं मौजूद सपा कार्यकर्ता। श्रोत-पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने रविवार को शाहगढ़ स्थित एक मैरेज हॉल में चौहान समाज की ओर से आयोजित ‘पीडीए संकल्प सभा’ में भाजपा की प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ का नारा देकर आजादी का संकल्प लिया था। इसे डॉ. राममनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और अरुणा आसफ अली जैसे समाजवादी नेताओं ने आगे बढ़ाया।
श्यामलाल पाल ने आरोप लगाया कि भाजपा की योगी सरकार में पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर दमन, शोषण और अत्याचार बढ़ रहा है और उनके हक व अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर नफरत की राजनीति कर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के लोगों को आपस में लड़ाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
पाल ने चौहान समाज से अपील की कि वह भाजपा के झांसे में न आए और बच्चों के भविष्य के लिए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी का साथ दे। उन्होंने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा ‘एक देश, एक चुनाव’ के नाम पर लोकतंत्र को कमजोर कर सामंतवादी और पूंजीवादी व्यवस्था लाना चाहती है। इससे पीडीए के लोगों के संवैधानिक अधिकार समाप्त हो जाएंगे और देश में मनुवाद आ जाएगा।
उन्होंने देश में शिक्षा व्यवस्था को समाप्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देशभर में लाखों प्राथमिक और जूनियर विद्यालय बंद कर दिए गए हैं। नई शिक्षा नीति को महंगा बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे पीडीए के लोगों को शिक्षा से वंचित किया जा रहा है।
सांसद ने कहा कि बेरोजगार, छात्र, किसान और मजदूर दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। उन्होंने नौकरियों में केवल मुख्यमंत्री के सजातीय लोगों को रखे जाने और थाना, ब्लॉक, तहसील व जिलों में मुख्यमंत्री के सजातीय अधिकारियों की पोस्टिंग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीडीए के लोगों को डराने के लिए फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के आयोजक महेंद्र चौहान और श्यामदेव चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष और सांसद का स्वागत किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक अखिलेश यादव, डॉ. एचएन सिंह पटेल, पूजा सरोज, बेचई सरोज, नफीस अहमद, अशोक चौहान और विजयमल चौहान आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामजश चौहान ने की और संचालन हंसराज चौहान ने किया।