{"_id":"6a7a1e49d20be23cbd0d4415","slug":"teenager-dies-and-youth-injured-while-going-to-fetch-water-with-a-kanwar-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-155195-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कांवड़ लेकर जल लेने गए किशोर की मौत, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कांवड़ लेकर जल लेने गए किशोर की मौत, युवक घायल
विज्ञापन
मृतक संदीप गुप्ता की फाइल फोटो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के परसौरा गांव से कांवड़ लेकर चढ़ाने गए दो युवक रविवार की देर रात वाराणसी जिले के कैथी टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गए। इसमें संदीप गुप्ता (17) की मौत हो गई और राकेश (18) घायल हो गया।
परसौरा गांव से लगभग 50 युवक रविवार को कांवड़ लेकर जल लेने गए थे। जल चढ़ाकर सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब पौने एक बजे कैथी टोल प्लाजा के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ चल रहे अन्य कांवड़ियों ने तुरंत दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर चितई पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने संदीप गुप्ता पुत्र गुलाब गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि राकेश का उपचार जारी है।
विज्ञापन
संदीप के शव का वाराणसी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजन और ग्रामीण इस दुखद घटना के बाद वाराणसी में मौजूद हैं। देवगांव कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना चौबेपुर में हुई है। वहीं तहरीर पड़ी है, यहां से कुछ भी नहीं है।