{"_id":"69ff6ef572351942c70a23e1","slug":"the-body-of-the-young-man-will-be-exhumed-from-the-grave-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-149927-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कब्र से निकाला जाएगा युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कब्र से निकाला जाएगा युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा ईदगाह के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार थार की टक्कर से बाइक सवार शमशाद उर्फ गुड्डू की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पुलिस ने गुड्डू के परिजनों और थार चालकों बीच पुलिस ने समझौता करा दिया था। एसपी सिटी के निर्देश पर बाद में प्राथमिकी दर्ज की गई। अब कब्र से निकालकर युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। थानाध्यक्ष ने डीएम को पत्र सौंपकर अनुमति मांगी है।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा निवासी शमशाद उर्फ गुड्डू (50) व मनीष कुमार (18) शुक्रवार को फरिहा चौक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार थार स्कूली बस को ओवरटेक कर रही थी। इस दौरान थार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सक ने शमशाद उर्फ गुड्डू की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पहले दोनों पक्षों में सुलह समझौता कराकर छोड़ दिया। बाद में जब इसकी जानकारी एसपी सिटी को हुई तो उनके निर्देश पर पुलिस ने थार चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
इसी बीच सुलह समझौते के बाद परिजनों ने शमशाद के शव को दफन कर दिया। अब पुलिस डीएम से अनुमति लेकर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी है। थाना प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव को दफन कर दिया था। अब उसे कब्र से निकालने के लिए डीएम साहब से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
Trending Videos