{"_id":"6a21c94430fd29be580389b5","slug":"the-convocation-ceremony-of-maharaja-suheldev-university-may-be-held-in-august-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-151339-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अगस्त में हो सकता है महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अगस्त में हो सकता है महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर विवि में बैठक के दौरान मौजूद लोग। श्रोत-विवि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पल्हनी। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह की संभावित तिथि अगस्त महीने में निर्धारित होने के संकेत मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को शैक्षिक भवन-एक के मीटिंग हॉल में कुलपति प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, इसमें दीक्षांत समारोह की विभिन्न तैयारियों पर चर्चा करते हुए समितियों का गठन किया गया तथा वरिष्ठ प्रोफेसरों एवं प्राध्यापकों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में कुलपति ने सभी समितियों से आपसी समन्वय के साथ शत-प्रतिशत योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित सदस्य सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। दीक्षांत समारोह को अधिक आकर्षक और गतिविधिपूर्ण बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन पर विचार-विमर्श किया गया। योजना के तहत पारंपरिक खेल प्रतियोगिताएं, काव्य लेखन, स्थानीय लोकनृत्य तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन करने वाले शिक्षकों को भी समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए महाविद्यालयों से तीन तथा विश्वविद्यालय परिसर से एक प्राध्यापक का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया की जिम्मेदारी प्रो. जय सिंह को सौंपी गई है। देशभक्ति गीत एवं स्थानीय लोकनृत्य की प्रस्तुति का दायित्व प्रो. जगदंबा दुबे को सौंपा गया है। वहीं, लोक भवन के निर्देशानुसार इस वर्ष ‘मेरी मां’ विषय पर भाषण, निबंध एवं काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके संचालन की जिम्मेदारी प्रो. सुचिता श्रीवास्तव और उनकी टीम को दी गई है।
प्रदेश से बाहर शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का दायित्व पूर्व वर्षों की भांति प्रो. अजित राय को सौंपा गया है। निबंध प्रतियोगिता के लिए ‘भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना?’ तथा ‘उत्तर प्रदेश सरकार के दो ऐसे कार्य जिनसे आप प्रभावित हुए जैसे विषय निर्धारित किए गए हैं। प्रतियोगिताओं के संचालन की जिम्मेदारी प्रो. वंदना पांडये को दी गई है। बैठक में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए अपने गांव या क्षेत्र के प्रेरणादायक व्यक्तित्व पर आधारित निबंध, भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छता अभियान, ‘मेरी मां’ विषयक प्रतियोगिता, ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा उत्कृष्ट शिक्षकों के सम्मान जैसी पहलें समाज में छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने और उन्हें उचित पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी। बैठक में परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार, सहायक कुलसचिव डॉ. महेश कुमार, प्रो. अशहद अहमद, डॉ. प्रवेश सिंह, डॉ. देवेंद्र पांडेय आदि रहे।

Trending Videos