सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The questions of the English subject were more difficult, while those of Arts and Commerce were normal. ...

Azamgarh News: भू-माफिया केसी राय को भेजा गया अंबेडकर नगर जेल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
The questions of the English subject were more difficult, while those of Arts and Commerce were normal. ...
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर फेटी निवासी गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीटर व भू-माफिया कृष्णचंद्र राय को डीएम के आदेश पर बृहस्पतिवाार को आजमगढ़ जेल से अंबेडकर नगर जेल स्थानांतरित कर दिया गया। कृष्ण चंद्र राय आठ मार्च से 2.87 करोड़ की ठगी के मामले में आजमगढ़ जेल में बंद था।
Trending Videos

शहर कोतवाली पुलिस ने आठ मार्च को फर्जी नक्शा-नजरी और कूटरचित दस्तावेजों से जमीन बेचने के नाम पर 2.87 करोड़ की ठगी के आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित कृष्णचंद्र राय को उसके घर से गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ पहले से 12 प्राथमिकी दर्ज थी। नई प्राथमिकी 8 मार्च को आरोपी, उसकी पत्नी और बेटे के खिलाफ दर्ज की गई थी। पुलिस मां-बेटे की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कृष्णचंद्र राय ने अब तक 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आरोपी लोगों को जमीन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करता था। वह अपने गिरोह के साथ मिलकर फर्जी नक्शा-नजरी और कूटरचित राजस्व अभिलेख तैयार कर लोगों को विश्वास में लेता था और जमीन का एग्रीमेंट कराकर बड़ी रकम हड़प लेता था। कंधरापुर क्षेत्र के मधुबन गांव निवासी रुद्रांश राय ने आठ मार्च को शहर कोतवाली में तहरीर दी। आरोप था कि कृष्ण चंद्र राय, उनकी पत्नी रेनू राय, पुत्र संगम राय ने दस बिस्वा जमीन 10 लाख रुपये प्रति बिस्वा के हिसाब से बेचने के लिए तय किया। आरोपियों ने विभिन्न खातों में 33.30 लाख रुपये ले लिए। पीड़ित रुद्रांश राय ने बताया कि चार सितंबर 2023 को कुछ लोगों ने जमीन के एक हिस्से का एग्रीमेंट किया, लेकिन बाकी जमीन का एग्रीमेंट नहीं किया। संदेह होने पर जब जमीन की जांच कराई गई तो पता चला कि दिखाई गई जमीन का अधिकांश हिस्सा बंजर है और कई गाटा नंबर मौके से मेल ही नहीं खाते। पैसे मांगने पर धमकी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed