{"_id":"6a7ccac0e6d9f586600c183c","slug":"the-district-is-first-in-the-state-with-5745-applications-in-the-cm-yuva-abhiyan-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155310-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सीएम युवा अभियान में 5,745 आवेदनों के साथ जिला प्रदेश में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सीएम युवा अभियान में 5,745 आवेदनों के साथ जिला प्रदेश में प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत बेहतर प्रदर्शन करते हुए जिले ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्तूबर 2024 में योजना के शुभारंभ से 12 अगस्त 2026 तक जिले में 5,745 आवेदन ऋण वितरण के साथ दर्ज किए गए हैं।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर सूक्ष्म उद्यम स्थापित कराना और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाना है।
योजना के तहत 21 से 40 वर्ष आयु के युवाओं को उत्पाद एवं सेवा आधारित उद्यम स्थापित करने के लिए प्रथम चरण में पांच लाख रुपये तक का बिना ब्याज और बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान भी दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले को 2,900 आवेदन का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष 11 अगस्त तक 3,511 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 1,582.23 लाख रुपये की मार्जिन मनी धनराशि शामिल है।
3,213 आवेदन बैंकों को भेजे जा चुके हैं। अब तक 1,011 इकाइयों के पक्ष में ऋण वितरण कराया जा चुका है। इनकी मार्जिन मनी धनराशि 404.02 लाख रुपये है। इच्छुक युवा एमएसएमई विभाग की वेबसाइट पर आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं। संवाद