{"_id":"6a7b752ec98467719507f938","slug":"the-district-is-imbued-with-the-spirit-of-patriotism-through-tiranga-yatras-chants-of-bharat-mata-ki-jai-resonate-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-155259-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: तिरंगा यात्राओं से देशभक्ति के रंग में रंगा जिला, गूंजे भारत माता की जय के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: तिरंगा यात्राओं से देशभक्ति के रंग में रंगा जिला, गूंजे भारत माता की जय के नारे
विज्ञापन
बरदह क्षेत्र में तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चे। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। बरदह, अहरौला, पवई और रानी की सराय समेत कई स्थानों पर निकली यात्राओं में भाजपा कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों, युवाओं और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर लोगों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। देशभक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
ठेकमा : बरदह में हजारों बच्चों ने लहराया तिरंगा। भाजपा मंडल बरदह के संयोजन में जीवली से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यात्रा बरदह बाजार होते हुए खराठ मोड़ पहुंची। इसके बाद बरदह बाजार होते हुए ब्रह्म बाबा मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सरोज, डीसीएफ के पूर्व चेयरमैन चंदेसर राय, संयोजक राजेश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अहरौला : क्षेत्र में एमएलसी रामसूरत राजभर के नेतृत्व में मतलूबपुर तमसा नदी पुल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा अहरौला बाजार, मतलूबपुर कस्बा होते हुए पकड़ी तक पहुंची। रास्ते भर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। इसी क्रम में अहरौला जनता इंटर कॉलेज के प्रबंधक अनिल सिंह और प्रधानाचार्य अरुण सिंह के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बूढ़नपुर : कोयलसा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से तिरंगा यात्रा निकली। भाजपा जिला महामंत्री अनुराग सिंह सनी के नेतृत्व में निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए बूढ़नपुर स्थित शहीद स्मारक पहुंची। यहां वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मंशाराम, प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
पवई : युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने लिया हिस्सा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शीतला माता मंदिर से तिरंगा यात्रा शुरू हुई, जो विकासखंड परिसर पहुंचकर समाप्त हुई। इसमें एमएलसी रामसूरत राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रानी की सराय : ब्लॉक परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो सोनवारा मोड़ होते हुए वापस ब्लॉक परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माला द्विवेदी समेत भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए।