{"_id":"6a00d796dec001e6dc0a2f29","slug":"the-government-is-not-serious-about-the-issues-raised-by-the-youth-sandeep-sharma-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-149949-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौजवानों के सवालों पर सरकार गंभीर नहीं : संदीप शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौजवानों के सवालों पर सरकार गंभीर नहीं : संदीप शर्मा
विज्ञापन
निजामाबाद में एआईवाईएफ की जिला स्तरीय बैठक में मौजूद लोग।संवाद
- फोटो : udhampur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निजामाबाद। तहसील स्थित साहित्य से दोस्ती पुस्तक केंद्र पर रविवार को अखिल भारतीय नौजवान सभा की जिला स्तरीय बैठक में संगठन के विस्तार और सरकार की नीतियों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मो. शेख ओबैदुल्ला ने की।
प्रदेश महामंत्री संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश और देश की सरकार नौजवानों के सवालों पर चुप्पी साधे हुए है और उन्हें गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में युवाओं की बड़ी संख्या रोजगार और अधिकारों के लिए तैयार खड़ी है, इसलिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने मांग किया कि बंद पड़े कल-कारखानों को चालू किया जाए, नए उद्योग स्थापित कर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाए तथा भगत सिंह रोजगार गारंटी एक्ट लागू किया जाए। साथ ही निजीकरण पर रोक लगाकर सार्वजनिक क्षेत्र को मजबूत करने, समान कार्य के लिए समान वेतन की गारंटी देने, युवा आयोग के गठन तथा शिक्षा और स्वास्थ्य को मुफ्त करने की मांग उठाई। इन मुद्दों को लेकर संगठन पूरे प्रदेश में युवाओं को एकजुट करने का अभियान चला रहा है, जिसके तहत आज यह बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष मो. शेख ओबैदुल्ला ने कहा कि संगठन राष्ट्रीय स्तर पर युवा बैंक की स्थापना और बेरोजगार युवाओं को 15 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने सहित चुनाव सुधार एक्ट लागू करने की भी मांग है। संचालन जिला सचिव रमेश कुमार ने किया। इस अवसर पर भाकपा जिला सचिव जितेंद्र हरि पांडेय, अरविंद, संजय, प्रियांशु सम्राट, सुशील, विनोद आदि रहे।
Trending Videos