सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The students of the College of Agriculture observed the development exhibition

Azamgarh News: विकास प्रदर्शनी का कृषि महाविद्यालय के छात्रों ने किया अवलोकन

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
The students of the College of Agriculture observed the development exhibition
हरिऔध कला केंद्र में आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी में कृषि महाविद्यालय, कोटवा के छात्र। श्
विज्ञापन
रानी की सराय।

हरिऔध कला केंद्र में आयोजित चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भ्रमण बृहस्पतिवार को कृषि महाविद्यालय, कोटवा के छात्र और सहायक प्राध्यापक डॉ. रेनू गंगवार एवं डॉ. अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शनी का अवलोकन करके केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी ली। डाॅ. रेनू गंगवार ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है। इसमें कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कौशल विकास, युवा कल्याण, सामाजिक कल्याण, डिजिटल सेवाएं, रोजगार सृजन तथा आधारभूत संरचना से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। चित्रों, पोस्टरों, मॉडलों एवं डिजिटल प्रस्तुतियों के माध्यम से विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों और उनके सकारात्मक प्रभावों को प्रदर्शित किया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने विशेष रूप से कृषि एवं किसान कल्याण से संबंधित स्टॉलों में रुचि दिखाई। उन्हें किसानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित योजनाओं, आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, कृषि यंत्रीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा फसल उत्पादन बढ़ाने के प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचारों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों के उपयोग से भी अवगत कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed