{"_id":"69d2c33e342a7cfb600cdf7e","slug":"the-video-went-viral-he-had-come-with-a-weapon-to-collect-money-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-148145-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: वीडियो वायरल, असलहाधारी के साथ रुपये लेने पहुंचा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: वीडियो वायरल, असलहाधारी के साथ रुपये लेने पहुंचा था
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही गांव में सूदखोरों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब 8 बजे गांव का ही एक व्यक्ति एक बाहरी असलहेधारी के साथ पीड़ित के घर पहुंचा और ब्याज के रुपये के लिए विवाद करने लगा।
पुलिस का कहना है कि मामला सूदखोरी का नहीं है। दो लोगों के बीच रुपये के लेनदेन का मामला है। आरोपी का शांतिभंग में चालान कर बंदूक सीज कर दिया गया है। वायरल वीडियो में पीड़ित पक्ष बता रहा कि उसने कुछ महीने पहले उक्त व्यक्ति से 20,000 रुपये उधार लिए थे।
बाद में जमीन बेचकर ब्याज सहित उधार चुका दिया गया। इसके बावजूद सूदखोर ब्याज बाकी होने की बात कहकर दबाव बनाया जा रहा था।
इसी को लेकर रविवार को उधार देने वाला व्यक्ति असलहा लिए एक व्यक्ति के साथ पीड़ित के घर पहुंच गया। घटना के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने विरोध जताया और पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
इस बीच पीड़ित की पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने लगी।
मुबारकपुर थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने बताया कि सूदखोरी का कोई मामला नहीं है। गांव के एक व्यक्ति ने गांव के ही व्यक्ति से 20 हजार रुपये लिए थे। दोनों के बीच समझौता हुआ था कि रविवार के दिन पैसा चुकाना होगा। समय पूरा हो गया तो बकाया रुपये लेने के लिए वह व्यक्ति पहुंचा था, इसी बात को लेकर विवाद हो गया।
रुपये लेने वाले व्यक्ति के साथ एक व्यक्ति और था जिसके पास लाइसेंसी बंदूक थी। इसे बेवजह तूल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी का शांतिभंग का चालान किया गया है। साथ ही बंदूक को सीज कर दिया गया है।
Trending Videos