फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Thieves broke into the house through the roof, making off with jewelry worth 25 lakh and cash of 40 thousand

Azamgarh News: छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी किए पार

Tue, 14 Jul 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house through the roof, making off with jewelry worth 25 lakh and cash of 40 thousand
बिलरियागंज। इटौरा दयाल गांव में रविवार की रात में चोरों ने सतेंद्र पटेल के मकान का ताला तोड़कर करीब 25 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सतेंद्र पटेल ने बताया कि रविवार की रात में परिवार की तीन महिलाएं बरामदे में सो रही थीं। एक किशोर छत पर बने कमरे में सोया था। रात करीब 10 बजे सभी सो गए। बरामदे के सामने लगे चैनल गेट पर ताला बंद था। सोमवार की भोर में एक महिला की नींद खुली। वह घर के अंदर जाने लगी तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसी दौरान छत पर सो रहे किशोर ने भी दरवाजा बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद महिला घर के पीछे पहुंची, जहां एक खिड़की खुली मिली। खिड़की के रास्ते अंदर जाने पर कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। घर के पीछे बगीचे में कुछ दूरी पर चोरों ने बक्से और सूटकेस फेकें थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल के छज्जे पर एक महिला का आभूषण मिला है। जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article