फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Tribute paid to Janeshwar Mishra on his birth anniversary.

Azamgarh News: जनेश्वर मिश्र को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Tue, 11 Aug 2026 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Janeshwar Mishra on his birth anniversary.
जनेश्वर मिश्र को श्रद्धांजलि देते सपा कार्यकर्ता और पदा​धिकारी। श्रोत-पार्टी
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी आंदोलन के योद्धा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने कहा कि उन्हें जनेश्वर मिश्र के साथ कार्य करने का अवसर मिला था।
विज्ञापन

पांच अगस्त 1933 को बलिया के शुभनथहीं गांव में जन्मे जनेश्वर मिश्र छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हुए और डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों से प्रभावित होकर समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए। पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के कर्म और वचन में एकरूपता थी। जयराम सिंह पटेल ने कहा कि उन्होंने संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करने के साथ गैरबराबरी और असमानता के खिलाफ लगातार संघर्ष किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र और मुलायम सिंह यादव ने डॉ. लोहिया के साथ रहकर समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाया। इनके प्रयासों से उत्तर प्रदेश में समाजवादी विचारधारा की सरकारें बनीं। संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, उधम सिंह राठौर, शिव सागर यादव, जोरार खान, सूरज राजभर, सुशील आनंद, अब्दुल्ला अलाउद्दीन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed