पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two men carrying a bounty of 25,000 each injured in police encounter, arrested

Azamgarh News: पुलिस मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो इनामी घायल, गिरफ्तार

Fri, 26 Jun 2026 01:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two men carrying a bounty of 25,000 each injured in police encounter, arrested
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25-25 हजार रुपये के दो इनामी लुटेरे घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में सहजेरपुर निवासी समीर और चकबहार निवासी शिव कुमार राजभर उर्फ लाला शामिल है। आरोपियों के कब्जे से लूट की मोबाइल, चांदी की पायल, नकदी, दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार रात फूलपुर कोतवाली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट की घटनाओं में वांछित दो बदमाश बिना नंबर प्लेट की केटीएम बाइक से मुड़ियार ईदगाह के पास मौजूद हैं और किसी वारदात की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश भागने लगे। पुलिस के पीछा करने पर बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में पुलिस वाहन की हेडलाइट क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन दोनों फायरिंग करते रहे। इसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के दाहिने पैर में गोली लगी और वे गिर पड़े।

घायल बदमाशों की पहचान फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सहजेरपुर निवासी समीर और चकबहार निवासी शिव कुमार राजभर उर्फ लाला के रूप में हुई। दोनों को पहले सीएचसी फूलपुर और बाद में जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने दोनों वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उन्होंने बताया कि वे बाइक से महिलाओं और राहगीरों को निशाना बनाते थे और तमंचे के बल पर लूट और छिनैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस को माहुल, पवई और अन्य क्षेत्रों में हुई मोबाइल छिनैती की घटनाओं के संबंध में भी अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed