सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Two people died in road accident during returning from Char Dham Yatra on Purvanchal Expressway azamgarh

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा: भीषण टक्कर में कार के उड़े परखच्चे, चारधाम यात्रा से लौट रहे दो लोगों की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 27 Apr 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Azamgarh News: चारधाम यात्रा से लौट रहे अधिवक्ताओं की कार ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

Two people died in road accident during returning from Char Dham Yatra on Purvanchal Expressway azamgarh
हादसे में दो लोगों की मौत (लाल घेरे में मृतकों की फाइल फोटो) - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार

बद्रीनाथ-केदारनाथ की धार्मिक यात्रा से लौट रहे अधिवक्ताओं की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से आजमगढ़ मार्ग पर उतरते समय कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे
जानकारी मुताबिक, जखनियां तहसील के अधिवक्ता अखिलानंद सिंह अपनी पत्नी सुनीता सिंह, बुढ़ानपुर निवासी अधिवक्ता रजनीकांत पांडेय, अधिवक्ता संजय पांडेय और उनकी पत्नी अंतिमा पांडेय के साथ चारधाम यात्रा से लौट रहे थे। रविवार रात करीब 12 बजे एक्सप्रेसवे से उतरते समय तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मठ पर चोरों का धावा, हनुमान मंदिर से उठा ले गए चांदी का हार और पीतल का पात्र

ये हुए हादसे का शिकार
हादसे में वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत पांडेय (52) और सुनीता सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल अखिलानंद सिंह, संजय पांडेय और अंतिमा पांडेय का उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और क्षेत्र के लोग अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed