पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Volunteers pledged to nation-building and 'Panch Parivartan' (five-fold transformation).

Azamgarh News: स्वयंसेवकों ने राष्ट्र निर्माण और पंच परिवर्तन का संकल्प लिया

Mon, 06 Jul 2026 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Volunteers pledged to nation-building and 'Panch Parivartan' (five-fold transformation).
सेमराध शाखा में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से प्रशिक्षण शिविर, गंगा आरती एवं दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें काफी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सभी ने राष्ट्र निर्माण एवं पंच परिवर्तन का संकल्प लिया। खंड संचालक कैलाश ने स्वयंसेवकों से समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। बौद्धिक सत्र में राष्ट्र निर्माण एवं पंच परिवर्तन विषय पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक संघ शिक्षा वर्ग का उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को संघ की कार्यपद्धति, शारीरिक अभ्यास और वैचारिक स्पष्टता से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा संगठन, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की निरंतर साधना का प्रतीक रही है। प्रशिक्षण के दौरान योग, व्यायाम, खेल एवं दंड प्रशिक्षण जैसी शारीरिक गतिविधियों के साथ राष्ट्र, समाज, संस्कृति और समसामयिक विषयों पर बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए स्वयंसेवकों को जागरूक किया। समापन पर सेमराध गंगा घाट पर गंगा आरती एवं दीपदान का किया गया। इस मौके पर देवी शंकर, लव दूबे, मनोज ओझा, शास्त्री हनुमान, ऋतुराज पाण्डेय, राकेश तिवारी, सुनील शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed