{"_id":"6a7b76ee875ecc533c0a482c","slug":"woman-dies-of-electrocution-after-accidentally-cutting-a-power-line-with-a-sickle-while-mowing-grass-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-155256-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: घास काटते समय हंसिए से बिजली का तार कटा, करंट लगने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: घास काटते समय हंसिए से बिजली का तार कटा, करंट लगने से महिला की मौत
विज्ञापन
शकुंतला की फाइल फोटो। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला थाना क्षेत्र के बनकट गांव में मंगलवार को टुल्लू पंप के पास घास काटते समय बिजली का तार हंसिए के संपर्क में आने से शकुंतला (40) करंट की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई और काफी देर तक मौके पर पड़ी रही।
बाद में वहां से गुजर रहे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। स्थानीय चिकित्सक ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बनकट गांव निवासी शकुंतला पत्नी रमेश निषाद मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर टुल्लू पंप के पास उगी घास हंसिए से काट रही थी। इसी दौरान टुल्लू पंप में जा रहा बिजली का तार हंसिए के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन
तार कटने के दौरान हंसिए में करंट उतर गया और शकुंतला उसकी चपेट में आ गई। करंट लगने से वह झुलसकर वहीं गिर गई। काफी देर तक किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी।
कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और स्थानीय डॉक्टर को बुलाकर जांच कराई। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही अहरौला पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतका के पति रमेश निषाद रोजी-रोटी के लिए पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। घटना की सूचना मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गए। शकुंतला अपने दो बेटों के साथ घर पर रहती थी। हादसे के समय दोनों बेटे स्कूल गए हुए थे। महिला की मौत से परिवार में मातम छाया है।