फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Women swayed to the song "Chhod Kashi Nagariya Na Jaibe Piya..."

Azamgarh News: छोड़ काशी नगरिया न जइबे पिया...पर झूमीं महिलाएं

Tue, 11 Aug 2026 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Women swayed to the song "Chhod Kashi Nagariya Na Jaibe Piya..."
नारी श​क्ति संस्थान के सावन उत्सव में नृत्य करतीं संस्था की सदस्य। श्रोत-संगठन
सावन की हरियाली और लोक संस्कृति की छटा सोमवार को नगर के अग्रवाल धर्मशाला में देखने को मिली। नारी शक्ति संस्थान की ओर से नारी शक्ति सावन उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। सावन सुंदरी, मेहंदी और चूड़ी प्रतियोगिताएं आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन

उत्सव स्थल को हरियाली से सजाया गया था। कजरी गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में लोक संस्कृति के रंग भर दिए। ‘छोड़ काशी नगरिया न जइबे पिया, जिंदगी बितईबे पिया ना...’ और ‘हरे रामा भादो रैन अधियारी, बदरिया छाई हे हरि...’ जैसे कजरी गीतों पर महिलाएं झूमती और थिरकती नजर आईं।
विज्ञापन

संस्था सचिव डॉ. पूनम तिवारी ने कहा कि आधुनिक दौर में कजरी जैसे पारंपरिक उत्सव विलुप्त होने की कगार पर हैं। पहले गांव से लेकर शहर तक सावन में कजरी गीत सुनाई देते थे, लेकिन अब इनका अभाव महसूस होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष मंजू उपाध्याय ने कहा कि उत्सव जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। बदलते परिवेश में कई रीति-रिवाजों को बचाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से संस्थान कजरी जैसे पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रयासरत है।

डॉ. नेहा दुबे, रिंकी प्रशांत व उनकी टीम, पूनम यशपाल सिंह, अनुपमा तिवारी, अंशु अस्थाना और दीपशिखा पांडे ने कजरी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत डॉ. नेहा दुबे ने किया। अध्यक्षीय भाषण डॉ. प्रीति गुप्ता ने दिया। संचालन अंशू अस्थाना ने किया। इस अवसर पर नारी शक्ति संस्थान की संरक्षक, पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed