फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth dies after bike collides with truck in azamgarh

तेज रफ्तार का कहर: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, राजमिस्त्री की मौत, चेहरे पर गंभीर चोट लगने से पहचान में दिक्कत

Wed, 12 Aug 2026 03:05 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 12 Aug 2026 03:05 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में तेज रफ्तार बाइक ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में राजमिस्त्री की मौत हो गई। चेहरे पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी पहचान में काफी दिक्कत आई। 

विज्ञापन
Youth dies after bike collides with truck in azamgarh
Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले की कोतवाली क्षेत्र के खुटौली मार्ग पर बिरादर गांव के पास मंगलवार देर शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार राजमिस्त्री कन्हैया (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सीएचसी फूलपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

 
क्या है पूरा मामला
मौनी दुर्वासा गांव निवासी कन्हैया पेशे से राजमिस्त्री थे। मंगलवार सुबह वह बाइक से लाहीडीह गांव के पास काम करने गए थे। शाम को काम समाप्त होने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। करीब साढ़े सात बजे बिरादर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कन्हैया के चेहरे और आंख पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों को घायल की पहचान करने में काफी परेशानी हुई। बाद में स्थानीय लोगों ने उनकी पहचान कर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की मां सीता देवी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed