फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bachchan family to election campaign for sp

सियासी समर में नजर आएगी ‘बच्चन फैमिली’

Sun, 31 Mar 2013 01:37 AM IST
पुनीत शर्मा/मुरादाबाद
पुनीत शर्मा/मुरादाबाद Updated Sun, 31 Mar 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
bachchan family to election campaign for sp

केंद्र की सियासत में बार बार भूचाल लाने वाले मुलायम सिंह यादव ‘लक्ष्य 2014’ को फतह करने में जी जान से जुट गए हैं।

विज्ञापन


सितंबर-अक्तूबर से चुनावी सभाएं करने की प्लानिंग हो रही है। खास बात यह है कि सियासी भीड़ से सपा के लिए अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और अभिषेक बच्चन वोट मांगते नजर आएंगे।

‘बच्चन फैमिली’ के इन सितारों के डायलॉग सभाओं में गूंजेंगे। सपा जल्द ही एक कैसेट निकालने की भी तैयारी में है।

प्रदेश की अस्सी लोकसभा सीटों में से अधिकांश पर सपा अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने तीसरे मोर्चे की वकालत करके सियासी गलियारों में बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन


वह बार बार कह रहे हैं कि चुनाव जल्द होंगे। सपा के दूसरे नेता चाहें शिवपाल सिंह यादव हों या फिर प्रोफेसर रामगोपाल। सभी अपनी सभाओं में मध्यावधि चुनावों का ऐलान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर जो भी हो लेकिन स्टार प्रचारक के चयन में सपा सबसे आगे निकली। स्टार प्रचारकों की सूची में बच्चन फैमिली को शामिल कर लिया है।

सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामआसरे कुशवाह ने अमर उजाला के साथ हुई बातचीत में कहा कि जया बच्चन सपा की सांसद हैं। चुनाव प्रचार की कमान उनके हाथ में रहेगी।


अब जब जया बच्चन आएंगी तो जाहिर सी बात है कि अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी रहेंगे।

राष्ट्रीय महासचिव ने तो यहां तक कहा कि इस सुपर स्टार फैमिली के दौरे उत्तर प्रदेश की कई सीटों पर 2013 के अंत में होंगे।

कौन बनेगा प्रधानमंत्री, बताएंगे अमिताभ बच्चन
कौन बनेगा करोड़पति के शो में हॉट सीट पर बैठकर लोगों से सवाल पूछने वाले अमिताभ बच्चन लोकसभा चुनावों में ‘कौन बनेगा प्रधानमंत्री’ पूछते नजर आएंगे।

जाहिर सी बात है कि मंच सपा का होगा तो आवाज भी मुलायम सिंह यादव के लिए ही गूंजेगी। तो शायद वह यही बोलेंगे कि लॉक कर दिया जाए। ठीक है लॉक कर देते हैं।

फिर बोलेंगे कि.. बिलकुल सही जवाब। पार्टी के नेताओं का कहना है कि इन डायलॉग वाली कैसेट सपा की सभाओं में गूंजेगी भी। उधर कुछ पार्टी सूत्रों का कहना है कि जया बच्चन तो स्टार प्रचारक में रहेंगी ही लेकिन अमिताभ बच्चन की सहमति अभी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed