{"_id":"6a6124a7c42ec55f4601839d","slug":"110-couples-took-the-vows-at-one-place-and-39-got-married-baghpat-news-c-14-1-mrt1053-1252523-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: एक ही जगह 110 जोड़ों ने लिए फेरे तो 39 का हुआ निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: एक ही जगह 110 जोड़ों ने लिए फेरे तो 39 का हुआ निकाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को बड़ौत के एक रिसॉर्ट में 149 जोड़े शादी के बंधन में बंध गए। इनमें 110 जोड़ों ने सात फेरे लिए तो 39 जोड़ों का निकाह हुआ। वहां पंडित ने फेरे कराए तो मौलाना ने निकाह पढ़ाया। अधिकारी मेजबानी करते नजर आए।
बरातियों और घरातियों ने दावत में व्यंजनों का स्वाद लिया। वहां वर माला डालते ही राज्यमंत्री केपी मलिक, डीएम अस्मिता लाल, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान समेत अन्य ने फूल बरसाए। वहीं बेटियों ने आठवां फेरा लेते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। कहा कि वह बेटियों को बचाने के लिए लोगों को जागरूक भी करेंगी।
-यह दिया गया सामान
दूल्हा-दुल्हन को इंडक्शन चूल्हा, सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, दो तकिए, डबल बेड की चादर, वैनिटी किट, ट्रॉली बैग, पंखा, आयरन प्रेस, डिनर सेट, गैस चूल्हा, दीवार घड़ी समेत अन्य सामान दिया गया। इनके अलावा दूल्हे को पैंट शर्ट का कपड़ा, दुल्हन के लिए साड़ी व लहंगा दिया गया। दुल्हन के खाते में कन्यादान के नाम के 60 हजार रुपये और जेवर के नाम के चार हजार रुपये भेजे जाएंगे।