फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   12 centers set up for filling out private and correspondence forms for High School and Intermediate examinations.

Baghpat News: हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के प्राइवेट और पत्राचार फार्म भरने को बनाए 12 केंद्र

Thu, 16 Jul 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
12 centers set up for filling out private and correspondence forms for High School and Intermediate examinations.
- पत्राचार के लिए चार तो प्राइवेट फॉर्म भरने के लिए बनाए गए आठ केंद्र, सीट भी निर्धारित की गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्राइवेट परीक्षाओं के लिए जिले में 12 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। वर्ष 2027 में होने वाली इन परीक्षाओं के लिए विद्यार्थी पांच अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
डीआईओएस राजीव कुमार यादव ने बताया कि ये केंद्र व्यक्तिगत और पत्राचार दोनों तरह के फॉर्म भरने के लिए हैं। व्यक्तिगत फॉर्म भरने वाले विद्यार्थी नकद शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सीटों का निर्धारण भी किया गया है। व्यक्तिगत परीक्षा के लिए आठ राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय हाईस्कूलों को केंद्र बनाया गया है। इनमें दाहा, बावली, बड़ौत, दौझा, अहैड़ा, मवीकलां, मुबारिकपुर और तुगाना गांव के संस्थान शामिल हैं। पत्राचार के लिए डौला गांव का आदर्श इंटर कॉलेज, बागपत का श्रीयमुना इंटर कॉलेज, बड़ौत का जनता वैदिक इंटर कॉलेज और जैन स्थानकवासी गर्ल्स इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

व्यक्तिगत परीक्षा के लिए हाईस्कूल और इंटर दोनों कक्षाओं में 150-150 सीटें निर्धारित की गई हैं। ये सीटें राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय हाईस्कूलों में उपलब्ध होंगी। पत्राचार के माध्यम से इंटर की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ सीटें तय की गई हैं। विद्यार्थी नकद शुल्क के साथ पांच अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed