{"_id":"6a578177b80b76cfcd01e32e","slug":"anti-social-elements-vandalized-idols-of-guru-gorakhnath-and-various-deities-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155252-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: असामाजिक तत्वों ने गुरु गोरखनाथ, देवी-देवताओं की मूर्तियां की खंडित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: असामाजिक तत्वों ने गुरु गोरखनाथ, देवी-देवताओं की मूर्तियां की खंडित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित
-आदर्श नंगला गांव में ककौरकलां-बाछौड़ मार्ग पर स्थित गुरु गोरखनाथ आश्रम में स्थापित थी मूर्तियां
-मूर्तियां खंडित होने पर लोगों ने आक्रोश जताया, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की
फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। आदर्श नंगला गांव के गुरु गोरखनाथ आश्रम में मंगलवार रात असामाजिक तत्वों ने कई देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित कर दिया। बुधवार सुबह पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं को इस घटना का पता चला। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुजारी ओमपाल जोगी ने बताया कि आश्रम परिसर में गुरु गोरखनाथ, भगवान हनुमान और गणेशजी समेत अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां स्थापित थीं। श्रद्धालुओं ने देखा कि मूर्तियों पर ईंट मारकर उन्हें जगह-जगह से तोड़ा गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी आश्रम पहुंचे और जांच-पड़ताल की। मूर्ति खंडित होने की खबर फैलते ही आश्रम पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना पर नाराजगी व्यक्त की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने बाछौड़-ककौरकलां मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। कई लोगों से पूछताछ भी की गई। विवेचनाधिकारी रोहित कुमार ने कहा कि मूर्तियां खंडित करने के मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही असामाजिक तत्वों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
उधर, मूर्तियां खंडित होने की खबर से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। आश्रम पर जमा हुई भीड़ ने घटना की निंदा की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द-से-जल्द दोषियों को पकड़ने की मांग की। लोगों ने कहा कि ऐसी घटनाओं से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की।