फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A common krait snake bit a young man on his leg while he was sleeping on the bed.

Baghpat News: कॉमन करैत सांप ने बेड पर सो रहे युवक के पैर में डसा

Thu, 23 Jul 2026 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A common krait snake bit a young man on his leg while he was sleeping on the bed.
बागपत। जिले में सांप के डसने की दो घटनाएं सामने आई हैं। सुभानपुर गांव में घर में सो रहे एक युवक को कॉमन करैत सांप ने डस लिया, जिसके बाद उसे दिल्ली रेफर किया गया। वहीं, लुहारी गांव की एक महिला को भी सांप ने काटा।
विज्ञापन

सुभानपुर गांव के विशु त्यागी को सोते समय सांप ने पैर में डसा। नींद खुलने पर उन्होंने बेड पर सांप देखा और शोर मचाया। परिवार के लोगों ने सांप को मार दिया, जो कॉमन करैत नस्ल का था। विशु को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां 10 एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन दी गईं। बाद में उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां जांच के बाद छुट्टी मिल गई। विशु के चचेरे भाई शुभम ने बताया कि सांप ने दोबारा काटने का प्रयास किया था। लुहारी गांव की ललिता देवी को भी घेर में काम करते समय सांप ने डसा। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में डॉक्टर शाहिद अली ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सांप के डसने पर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला अस्पताल पहुंचकर एंटी स्नेक वेनम वैक्सीन लगवाएं। झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ना जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed