सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A fault in the insulator caused a 12-hour power outage in 11 villages.

Baghpat News: इंसुलेटर में फाल्ट होने से 12 घंटे ठप रही 11 गांवों की बिजली आपूर्ति

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
A fault in the insulator caused a 12-hour power outage in 11 villages.
विज्ञापन
फोटो 9
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। कस्बे के बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर में फाल्ट होने से 11 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लगातार 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना कना पड़ा। रविवार दोपहर होने पर आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
हाईटेंशन लाइन के इंसुलेटर में फाल्ट होने की वजह से लहचौड़ा, गौना, सहबानपुर, सिंगौली तगा, भैड़ापुर, खैला, खासपुर, तिगरी, नंगला और अहमदनगर सहित 11 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार रात हाईटेंशन लाइन में लगे इंसुलेटर में खराब हो गए, जिससे 11 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। लहचौड़ा के ग्रामीण रईस, रामे, नरेंद्र, अख्तर, अहमद आदि ने बताया कि रातभर बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह से रविवार सुबह पशुओं के लिए चारे, पानी समेत अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ा। लोगों को हैंडपंपों से पानी भरना पड़ा। इसकी शिकायत मिलने पर ऊर्जा निगम के कर्मियों ने इंसुलेटर ठीक करके दोपहर करीब एक बजे बिजली आपूर्ति शुरू कराई। इस मामले में ऊर्जा निगम के अवर अभियंता संदीप यादव ने बताया कि इंसुलेटर ठीक कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed