फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A young man lay on the tracks in front of a train, which stopped for five minutes.

Baghpat News: ट्रेन के आगे पटरी पर लेटा युवक, पांच मिनट तक रुकी रही

Mon, 27 Jul 2026 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A young man lay on the tracks in front of a train, which stopped for five minutes.
-दिल्ली-शामली रेलमार्ग पर बूढ़पुर रेलवे हाल्ट पर खड़ी ट्रेन के आगे लेट गया था युवक
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर बूढ़पुर रेलवे हाल्ट पर बीते शनिवार को एक युवक ने चलती ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या का प्रयास किया। यात्रियों की सतर्कता से युवक को बचा लिया गया। इस घटना के कारण ट्रेन पांच मिनट तक रुकी रही।

शामली के एलम कस्बे का अनुज हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली ट्रेन के आगे लेट गया था। आसपास खड़े यात्रियों ने शोर मचाया और उसे ट्रैक से हटाने का प्रयास किया। बूढ़पुर गांव के अंकुर और विजय जैसे यात्रियों ने उसे समझाया। युवक पांच मिनट तक ट्रैक पर लेटा रहा। बाद में यात्रियों ने उसे किसी तरह हटाकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिसकर्मी अनुज को एलम कस्बे की चौकी ले गए। अनुज को मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। कासिमपुर खेड़ी रेलवे स्टेशन मास्टर अनिल शर्मा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि युवक आत्महत्या करना चाहता था। इस वजह से ट्रेन को पांच मिनट तक रोकना पड़ा। बाद में ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed