फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Admissions to BA-B.Ed, B.Sc-B.Ed started, today is the last day

Baghpat News: बीए-बीएड, बीएससी-बीएड में प्रवेश शुरू, आज अंतिम दिन

Fri, 24 Jul 2026 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Admissions to BA-B.Ed, B.Sc-B.Ed started, today is the last day
मिशन एडमिशन:
विज्ञापन

- तीसरी वरीयता सूची के अभ्यर्थियों की कॉलेजों में लगी भीड़, 25 जुलाई को होगी सीट लॉक
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बड़ौत। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (बीए-बीएड और बीएससी-बीएड) के लिए प्रवेश प्रक्रिया बृहस्पतिवार से शुरू हो गई है। यह प्रवेश तीसरी वरीयता सूची के आधार पर किए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश का अंतिम दिन 24 जुलाई निर्धारित है।
प्रवेश के पहले दिन आवंटित कॉलेजों में अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज की प्राचार्या शिन्जिता अग्रवाल ने प्रवेश प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीसरी वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों को अपने आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। अभ्यर्थियों को मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 24 जुलाई निर्धारित की गई है। कॉलेजों द्वारा 25 जुलाई तक विश्वविद्यालय के पोर्टल पर सीटें लॉक की जाएंगी।
विज्ञापन

प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को पंजीकरण फॉर्म और ऑफर पत्र साथ लाना होगा। एनसीईटी आवेदन पत्र और स्कोर कार्ड भी अनिवार्य है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका व प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। इसके अतिरिक्त, स्थानांतरण, चरित्र प्रमाण पत्र, चार पासपोर्ट आकार के फोटो और आधार कार्ड भी जरूरी है। यदि लागू हो तो जाति प्रमाण पत्र और मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed