{"_id":"69e7dbf43b08e0a6570a17ac","slug":"adverse-entry-against-sports-officer-over-dilapidated-condition-of-swimming-pool-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-150432-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: तरणताल की बदहाली पर क्रीड़ा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: तरणताल की बदहाली पर क्रीड़ा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने खेल कार्यालय और तरणताल में गंभीर खामियां पाए जाने, नोटिस के बावजूद सुधार न होने पर क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। यह कार्रवाई मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के बाद की गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से अनुपस्थित रहने पर सचिव का वेतन रोकने और किसानों की समस्याओं का समाधान न करने पर जल निगम के अधिकारियों को नोटिस जारी किया।
मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने खेल कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें तरणताल में अत्यधिक गंदगी मिली। नियमों के अनुसार तरणताल की सफाई भी नहीं की जा रही थी। पूर्व में नोटिस दिए जाने के बावजूद इन कार्यों में कोई सुधार नहीं किया गया था। जिला खेल विकास एवं प्रोत्साहन समिति के पास पर्याप्त धनराशि होने के बावजूद कई महत्वपूर्ण कार्य लंबित थे। इनमें बॉक्सिंग रिंग का संचालन न करना, तरणताल में पानी की निकासी की व्यवस्था न होना और फिल्टर सिस्टम की मरम्मत न कराना शामिल है। खेल कार्यालय का रखरखाव भी ठीक से नहीं किया जा रहा था। क्रीड़ा अधिकारी अमित कुमार को कार्यों में लापरवाही और उच्च अधिकारियों के आदेशों का पालन न करने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।
-- जल निगम के अफसरों से डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण
किसानों की शिकायतों की अनदेखी करना जल निगम के अफसरों को महंगा पड़ गया। किसान दिवस की बैठक से अनुपस्थित रहने और समस्या के समाधान में ढिलाई बरतने पर डीएम ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बताया कि पिछले महीने की सिंचाई बंधुओं की बैठक में किसानों ने पानी की टंकी सही करवाने के लिए समस्या रखी थी, लेकिन अधिकारियों ने ध्यान तक नहीं दिया। इसके बाद 15 अप्रैल को हुई बैठक में भी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की। डीएम ने जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता भूपेंद्र सिंह को स्पष्टीकरण नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
उधर, सीडीओ ने जनसुनवाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बीडीओ व सचिवों को जुड़ने के निर्देश दिए थे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में पिलाना ब्लॉक में तैनात सचिव विकास राठी बिना अनुमति के गायब रहे। इस पर सीडीओ ने पंचायत सचिव विकास राठी का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X