{"_id":"69eb3d22b88fffb82704faa5","slug":"baghpat-youth-tushar-chauhan-held-over-terror-link-trained-briefly-at-sehwag-cricket-academy-2026-04-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंकी कनेक्शन: 10 साल से घर नहीं गया तुषार चौहान, सहवाग क्रिकेट एकडमी से जुड़ा नाम, परिवार ने तोड़ा रिश्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी कनेक्शन: 10 साल से घर नहीं गया तुषार चौहान, सहवाग क्रिकेट एकडमी से जुड़ा नाम, परिवार ने तोड़ा रिश्ता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 24 Apr 2026 03:21 PM IST
सार
बागपत के रमाला गांव का रहने वाला तुषार चौहान उर्फ मोनू उर्फ हिजबुल्ला अली आतंकी गतिविधियों के कनेक्शन में नोएडा से पकड़ा गया है। यूपी एटीएस की जांच में टारगेट किलिंग साजिश से जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रमाला गांव का रहने वाला युवक तुषार चौहान उर्फ मोनू उर्फ हिजबुल्ला अली आतंकी गतिविधियों के कनेक्शन में नोएडा से पकड़ा गया है। यूपी एटीएस की इस कार्रवाई के बाद गांव में सनसनी फैल गई है और लोग इस खबर से स्तब्ध हैं। जांच एजेंसियां अब उसके संपर्कों और गतिविधियों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
आठवीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई, दस साल से नहीं आया गांव
ग्रामीणों के अनुसार तुषार चौहान ने आठवीं कक्षा तक मेरठ में पढ़ाई की थी, लेकिन इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि पिछले करीब दस वर्षों से वह अपने पैतृक गांव रमाला भी नहीं आया था। उसका परिवार मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में रहकर अपना कामकाज करता है।
तुषार के दादा गोवर्धन सिंह स्वतंत्रता सेनानी रहे थे, जबकि उसके पिता शैलेंद्र मेरठ में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। गांव में उसके चाचा खेती-बाड़ी करते हैं और समय-समय पर जमीन के ठेके की उगाही लेने गांव आते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
परिवार ने तोड़ा रिश्ता, गांव में खंडहर हो चुका पैतृक घर
तुषार के पकड़े जाने की खबर सामने आने के बाद परिवार ने उससे रिश्ता तोड़ने की बात कही है। चाचा और ग्रामीणों का कहना है कि उनका उससे अब कोई संबंध नहीं है।
4 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में स्थित उनका पैतृक मकान भी अब खंडहर में तब्दील हो चुका है और परिवार का गांव से संपर्क काफी कम हो गया था। परिवार की ओर से यह भी कहा गया है कि तुषार मानसिक रूप से अस्थिर था।
विज्ञापन
5 of 6
बागपत के रमाला में तुषार चौहान का पैतृक आवास
- फोटो : अमर उजाला
संदिग्ध थीं गतिविधियां, टारगेट किलिंग साजिश की जांच
एटीएस की जांच में तुषार का नाम टारगेट किलिंग की साजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वह पहले भी आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में जेल जा चुका है और उसकी गतिविधियां पहले से ही एजेंसियों के रडार पर थीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X