सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   E-rickshaw overturns after collision with tractor; driver dies.

Baghpat News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक की मौत

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns after collision with tractor; driver dies.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कलक्ट्रेट के पास बुधवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक मोसीन (45) निवासी नौरोजपुर गुर्जर की मौके पर मौत हो गई। वहीं ई रिक्शा में सवार महिला यात्री इंदु और उनकी बेटी हनु निवासी नौरोजपुर गुर्जर घायल हो गए।
जमशेद ने बताया कि उनका भतीजा मोसीन ई-रिक्शा चलाता था, जो बुधवार रात जिला अस्पताल के बाहर से सवारी लेकर बागपत जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर औद्योगिक क्षेत्र के कट से बागपत की तरफ ई रिक्शा मोड़ा तो ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में मोसीन उछलकर दूर जाकर गिरा, जिससे उसकी माैके पर ही माैत हो गई। वहीं ई-रिक्शा में सवार इंदु और उसकी बेटी हनु गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों घायलों का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उसके परिवार में चार बेटियां और एक बेटा है। हादसे के बाद चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया, जिसे पुलिसकर्मी कोतवाली ले आए। जांच अधिकारी का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed