फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Advocates protested against the lathicharge on students, Bhakiyu leaders were stopped from going to Delhi.

Baghpat News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में उतरे अधिवक्ता, भाकियू नेताओं को दिल्ली जाने से रोका

Fri, 24 Jul 2026 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested against the lathicharge on students, Bhakiyu leaders were stopped from going to Delhi.
बागपत। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ता भी उतर गए हैं। अधिवक्ता आगामी शुक्रवार को जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचेंगे और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिला बार के पुस्तकालय में आयोजित एक बैठक में अध्यक्ष सुभाष तोमर सहित अन्य अधिवक्ताओं ने लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की। सुभाष तोमर ने बताया कि लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी छात्रों को पीटते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने वीडियो के आधार पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने घायल छात्रों के उपचार और मुआवजे की भी मांग की। इस बीच, पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कई नेताओं को दिल्ली के जंतर-मंतर जाने से रोका। कई भाकियू नेताओं को नजरबंद भी किया गया है।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन की बैठक में लाठीचार्ज को अलोकतांत्रिक बताया गया। अध्यक्ष सुभाष तोमर ने कहा कि छात्रों पर बल प्रयोग निंदनीय है। बैठक में सोमेंद्र ढाका, श्योवीर तोमर, सतीश त्यागी, अनुज ढाका, राजकुमार त्यागी और सोदान राठी जैसे अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-हिंदू जागरण मंच के सदस्य समेत कई को नजरबंद किया
खेकड़ा। जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में पुलिस ने हिंदू जागरण मंच के दो सदस्यों को घर में नजरबंद कर दिया। इनमें अजय शर्मा और कपिल शामिल हैं। अजय शर्मा ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज करने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए।



-घर में नजरबंद किए गए भाकियू युवा जिलाध्यक्ष
दोघट। भाकियू युवा जिलाध्यक्ष धीरज राठी को पुलिस ने दिल्ली जाने से रोक दिया। उन्हें टीकरी कस्बे में घर पर नजरबंद किया गया। राठी दिल्ली में चल रहे छात्र आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे। इस कार्रवाई पर कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई। राठी ने कहा कि छात्रों को उनका हक दिलाया जाएगा।



-दिल्ली जा रहे भाकियू नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
रमाला। भारतीय किसान यूनियन के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष उपेंद्र तोमर सहित चार नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये नेता जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन में शामिल होने जा रहे थे।

हिरासत में लिए गए अन्य नेताओं में जुल्ला प्रधान, बिल्लू और मास्टर बिजेंद्र कासिमपुर खेड़ी शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी को थाने में कई घंटे तक बैठाकर रखा। भाकियू नेताओं ने पुलिस की इस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से छात्र आंदोलन में भाग लेने जा रहे थे। नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें बेवजह रोका। उनका कहना था कि उन्हें आंदोलन में शामिल होने से रोका जाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed