{"_id":"6a620bdcbdd52fe6ea05235f","slug":"air-force-soldier-from-lumb-village-dies-in-road-accident-baghpat-news-c-28-1-bag1001-155755-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: लूंब गांव के वायुसेना के सिपाही की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: लूंब गांव के वायुसेना के सिपाही की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बीकानेर में डेलू माता मंदिर के पास पशु से बाइक टकराने पर हुआ हादसा
फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार रात सड़क हादसे में वायुसेना के सिपाही मोनू चौहान (28) का निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव लूंब लाया गया। यहां सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मोनू चौहान की बाइक डेलू माता मंदिर के पास सड़क पर आए एक पशु से टकरा गई थी। वह वर्ष 2018 में भारतीय वायुसेना में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती बीकानेर के नाल वायुसेना स्टेशन पर थी। मोनू चौहान लूंब गांव निवासी किसान देशपाल चौहान के छोटे बेटे थे। वर्ष 2024 में उनकी शादी शामली जिले के लिसाढ़ गांव की प्राची से हुई थी। उनकी एक साल की बेटी गुड़िया है। उनके परिवार में बड़े भाई सोनू चौहान और पिता देशपाल चौहान हैं।
बृहस्पतिवार को हिंडन वायुसेना स्टेशन से वायुसेना के अफसर अनिल कुमार, संदीप और विपिन आदि मोनू चौहान का पार्थिव शरीर रमाला गेट तक लेकर आए। यहां से कई गांवों के हजारों लोग जुलूस के रूप में पार्थिव शरीर को गांव तक लाए। इस दौरान लोगों ने मोनू चौहान अमर रहे के नारे लगाए। उनके अंतिम संस्कार में विधायक अजय कुमार समेत आसपास के गांवों के लोग शामिल हुए। रालोद नेता कुलदीप उज्ज्वल, प्रधान बहादुर सिंह, सत्यवीर और सोनवीर ने भी श्रद्धांजलि दी।