फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Anti-social elements set fire to the bagasse at the crusher.

Baghpat News: असामाजिक तत्वों ने कोल्हू पर खोई में आग लगाई

Tue, 30 Jun 2026 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements set fire to the bagasse at the crusher.
-अग्निशमन के कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
विज्ञापन

फोटो 10
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बाघू गांव के जंगल में रविवार रात असामाजिक तत्वों ने सुखपाल कश्यप के कोल्हू पर गन्ने की खोई के ढेर में आग लगा दी। इस घटना में कोल्हू संचालक को डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
ब्राह्मणपुट्ठी गांव निवासी सुखपाल कश्यप ने बताया कि उनका कोल्हू बाघू गांव के जंगल में है। वहां गन्ने की खोई का एक बड़ा ढेर लगा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि रविवार रात असामाजिक तत्वों ने खोई समेत अन्य सामान में आग लगा दी। इसके बाद वे मौके से भाग गए। थोड़ी देर में आग की लपटें उठने लगीं। सुखपाल ने शोर मचाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। आग अन्य सामान में फैलने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। कोल्हू संचालक ने पुलिस से शिकायत कर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सुखपाल कश्यप के अनुसार आग से उन्हें करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि आग लगाने वालों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed