पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: A group of jackals attacked farmers, tore out the flesh of a young man's leg and took it away

Baghpat: खेत पर काम करते किसान के पैर का मांस उखाड़कर ले गया गीदड़, झुंड के हमले में कई घायल

Sun, 03 May 2026 05:45 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Sun, 03 May 2026 05:45 PM IST
सार

रटौल क्षेत्र के गांवों में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। नील गाय, गीदड़ और अन्य जानवर अब दिन में भी लोगों के बीच आ रहे हैं। घायल किसानों को अस्पताल ले जाया गया है। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में डर और गुस्सा है। 

विज्ञापन
Baghpat: A group of jackals attacked farmers, tore out the flesh of a young man's leg and took it away
गीदड़ के हमले में घायल लहचौड़ा गांव निवासी किसान मांगेराम । संवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रटौल क्षेत्र के लहचौड़ा और मंसूरपुर गांवों के जंगलों में जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार शाम खेत में काम कर रहे पांच किसानों पर गीदड़ों के झुंड ने हमला कर दिया। एक किसान के पैर से मांस भी उखाड़ लिया गया। सभी घायलों को पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई।
विज्ञापन

 

मंसूरपुर गांव निवासी किसान प्रवीण ने बताया कि वह शाम को अपने खेत में गन्ना छिलाई का काम कर रहा था, तभी अचानक एक गीदड़ों के झुंड ने हमला कर दिया। एक गीदड़ ने उसके पैर को काटा और मांस का टुकड़ा उखाड़कर भाग गया। गीदड़ों ने अन्य किसानों गुलबीर और रामफल पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मंसूरपुर के जंगल में एक महिला पर भी हमला किया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

जान बचाकर भागे किसान
लहचौड़ा गांव के किसान मांगेराम शर्मा ने बताया कि वह शनिवार शाम अपने खेत में फसल की सिंचाई करने गए थे। अचानक खेत से निकले एक गीदड़ ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह फावड़े से अपना बचाव किया और पास के नलकूप पर भागकर अपनी जान बचाई।
 
विज्ञापन

जंगली जानवरों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय
स्थानीय किसानों विनोद, मनोज, विपिन आदि ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इन दिनों जंगल में नीलगाय, गीदड़ और अन्य जंगली जानवरों की संख्या काफी बढ़ गई है। पहले ये जानवर रात के समय ही दिखाई देते थे, लेकिन अब दिन में भी जंगल से निकलकर खेतों और आबादी वाले इलाकों में आ रहे हैं, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
 

चिकित्सक की सलाह
पिलाना सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि जंगली जानवरों के हमले के मामलों में तत्काल उपचार कराना और एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि ऐसे हमलों से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी घटना की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को दें। इस घटना ने क्षेत्र में जंगली जानवरों के बढ़ते आतंक की ओर इशारा किया है, जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

ये भी देखें...
UP: फोगाट के आरोपों पर क्या बोले बृजभूषण सिंह, मुजफ्फरनगर में कहा- छह बार का सांसद हूं और भाजपा में हूं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed