{"_id":"6a33e70114f3b2e31f0c803a","slug":"baghpat-a-young-man-consumed-poison-following-an-argument-with-his-girlfriend-2026-06-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: प्रेमिका से कहासुनी होने पर खाया जहर, अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर रिश्ता लेकर पहुंच गए युवक के परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: प्रेमिका से कहासुनी होने पर खाया जहर, अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर रिश्ता लेकर पहुंच गए युवक के परिजन
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 18 Jun 2026 06:09 PM IST
सार
बागपत निवासी युवक का प्रेम प्रसंग मुजफ्फरनगर की युवती से चल रहा है। फोन पर कहासुनी होने पर युवक ने जहर खा लिया। जब वह अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर आया तो परिजन रिश्ता लेकर मुजफ्फरनगर चले गए, लेकिन लड़की के परिजनों ने उन्हें भगा दिया।
विज्ञापन
प्रेमी युगल। सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत के दोघट क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से फोन पर बात करते समय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिसका मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार कराया गया। उसकी हालत में सुधार होने पर बुधवार शाम परिवार वाले प्रेमिका के घर रिश्ते की बात करने पहुंच गए, जिनके साथ अभद्रता कर वहां से भगा दिया गया।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना क्षेत्र की युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बताया कि 15 जून को फोन पर बात करते समय युवक की प्रेमिका के साथ कहासुनी हो गई। इससे नाराज युवक ने अपने मकान में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद फोन रिसीव नहीं किया तो प्रेमिका ने उसके परिजनों को फोन करके इस बारे में बताया।
विज्ञापन
युवक को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर युवक को घर ले जाया गया। बुधवार शाम युवक के परिजन और रिश्तेदार उसकी प्रेमिका के घर जाकर रिश्ते की बात करने लगे। इस पर युवती के परिजन भड़क गए और युवक पक्ष के लोगों को धमकाकर भगा दिया। इस मामले में जांच अधिकारी थाना प्रभारी केवल सिंह का कहना है कि युवक ने जहरीला पदार्थ निगला था और उसकी हालत में सुधार है। उसके बाद युवक के परिजनों ने कुछ जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन