सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   SDO Found Dead In Car On Highway, Promised Wife He Would Return Soon, Found Dead After Two Days

Baghpat: एसडीओ के मौत की गुत्थी उलझी, कार में मिला था शव, पत्नी से कहा था जल्द लौटूंगा, दो दिन बाद मौत की खबर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Jun 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

बागपत के किशनपुर बराल में खड़ी कार से यमुनानगर नगर निगम के एसडीओ दीपक कुमार का शव बरामद हुआ है। दो दिन पहले ड्यूटी के लिए निकले दीपक घर नहीं लौटे थे। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

SDO Found Dead In Car On Highway, Promised Wife He Would Return Soon, Found Dead After Two Days
एसडीओ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत जनपद के रमाला थानाक्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशनपुर बराल गांव के पास खड़ी कार में यमुनानगर नगर निगम के एसडीओ दीपक कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन पहले ड्यूटी के लिए घर से निकले दीपक अपने कार्यस्थल तक नहीं पहुंचे थे। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार देर रात पुलिस ने कार में शव मिलने की सूचना दी तो परिवार में कोहराम मच गया।

ड्यूटी के लिए निकले, यमुनानगर नहीं पहुंचे
पलवल जिले के सिहौल गांव निवासी प्रभु दयाल ने बताया कि उनके बेटे दीपक कुमार वर्ष 2013 से नगर निकाय सेवा में कार्यरत थे और वर्तमान में यमुनानगर नगर निगम में तैनात थे। 15 जून को वह अपनी कार से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक कार्यालय नहीं पहुंचे। फोन भी बंद मिला, जिसके बाद परिवार ने तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी से वीडियो कॉल पर की थी आखिरी बातचीत
परिजनों के अनुसार 15 जून की शाम दीपक ने अपनी पत्नी नीरज को वीडियो कॉल की थी। उन्होंने सड़क किनारे एक ढाबा और हाईवे दिखाते हुए कहा था कि वह जल्द घर लौट आएंगे। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। परिवार ने खरखौदा क्षेत्र तक पहुंचकर तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

निर्माणाधीन सीएनजी पंप के सामने मिली कार
मंगलवार देर रात रमाला थाना पुलिस को किशनपुर बराल गांव के पास निर्माणाधीन सीएनजी पंप के सामने एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली। कार के दरवाजे बंद थे। पुलिस ने लॉक तोड़कर अंदर देखा तो चालक सीट पर दीपक कुमार मृत मिले। उनके चेहरे पर खून के निशान थे और सिर के पीछे चोट दिखाई दी।

SDO Found Dead In Car On Highway, Promised Wife He Would Return Soon, Found Dead After Two Days
एसडीओ का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नहीं खुला मौत का राज
पोस्टमार्टम में सिर के पीछे चोट, चेहरे पर मामूली जख्म और होंठ पर कट का निशान मिला है। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर लिया है। अब प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यमुनानगर जाने के लिए निकले दीपक बागपत के इस इलाके तक कैसे पहुंचे। टोल प्लाजा और अन्य स्थानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही हैं। यह भी जांच का विषय है कि घटना के समय कार में दीपक अकेले थे या उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति भी मौजूद था।

विज्ञापन

मोबाइल चालू होते ही आया परिजनों का फोन
पुलिस ने जांच के दौरान दीपक का मोबाइल चालू किया तो उस पर परिजनों का फोन आ गया। कॉल रिसीव करने पर पुलिसकर्मियों ने खुद की पहचान बताते हुए दीपक की मौत की सूचना दी। इसके बाद परिवार के सदस्य बागपत पहुंचे।

हर पहलू से जांच जारी
क्षेत्राधिकारी अंशु जैन ने बताया कि कार में शव मिला था। सिर और चेहरे पर चोट के निशान हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed