सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Sunil, a criminal who claimed to be a cow protector, committed the murder to get money for alcohol.

Baghpat News: बदमाश सुनील खुद को बताता था गोरक्षक शराब के लिए रुपयों के चक्कर में की हत्या

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Sunil, a criminal who claimed to be a cow protector, committed the murder to get money for alcohol.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। व्यापारी सोहनलाल व उनके बेटे विकास की हत्या में शामिल बदमाशों सुनील उर्फ जोनी और भीमसैन निवासी मंडौली कलां जिला भिवानी हरियाणा के बारे में पुलिस को काफी जानकारी मिली थी। यह दोनों दोस्त थे और इनमें बदमाश सुनील खुद को गो रक्षक बताता था। इन दोनों को शराब के लिए रुपये की जरूरत थी, इसलिए इंस्टाग्राम व फेसबुक पर दोस्ती के दो दिन बाद बड़ौत में आकर घटना को अंजाम दिया। मुठभेड़ में दोनों पैरों में गोली लगने पर पकड़े गए भीमसैन से पुलिस ने पूछताछ की। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मंडौली कलां गांव में युवाओं ने ग्रुप बना रखे हैं। वे भी सुनील के साथ ग्रुप में शामिल हैं और सुनील गो रक्षक बनकर काम करता है। साथ ही सुनील वीडियो व फोटो भी सोशल मीडिया पर डालता रहता है। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सात जून को हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी की सुनील से दोस्ती हुई थी।
इसके बाद उनकी मोबाइल पर बातचीत हुई और सुनील ने ही भीमसैन की बात वरुण से कराई थी। वरुण ने दोनों से व्यापारी सोहनलाल अग्रवाल की हत्या करने के लिए कहा और इसके लिए 20 हजार रुपये तय हुए। दोनों को शराब के लिए रुपये की जरूरत थी, इसलिए वे तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को अंजाम देने के बाद भीमसैन के हिस्से में साढ़े छह हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed