फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: Air Force Personnel's Father Found Hanging in Field, Probe Underway

Baghpat: वायुसेना जवान के पिता का शव पेड़ से लटका मिला, जमीन विवाद समेत कई पहलुओं पर पुलिस जांच

Wed, 15 Jul 2026 06:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 15 Jul 2026 06:12 PM IST
सार

बागपत के सूप गांव में भारतीय वायुसेना के जवान के पिता का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जमीन विवाद समेत विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Baghpat: Air Force Personnel's Father Found Hanging in Field, Probe Underway
Crime - फोटो : stock.adobe

विस्तार

बागपत जिले के रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव में भारतीय वायुसेना के जवान के पिता का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जमीन विवाद समेत विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


खेत पर गए थे फसल की रखवाली करने
पुलिस के अनुसार, 48 वर्षीय सुधीर तोमर बुधवार शाम खाना खाने के बाद पशुओं से फसल की रखवाली करने के लिए अपने खेत पर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। सुबह करीब तीन बजे परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान उनका शव खेत में आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वायुसेना में तैनात हैं बेटा
मृतक के पुत्र उज्ज्वल तोमर भारतीय वायुसेना में सिपाही हैं और वर्तमान में अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में तैनात हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन विवाद के पहलू की भी जांच
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुधीर तोमर का जमीन को लेकर परिवार के कुछ सदस्यों से विवाद चल रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed