सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat: BJP Leader Sudharas Arrested in DUDA Employee Vikrant and Rakhi Kashyap Murder Case

UP: विक्रांत हत्याकांड में बड़ा एक्शन, भाजपा नेता सुधारस चौहान गिरफ्तार, पुलिस ने बड़ौत से पकड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 01 May 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार

DUDA Employee Vikrant Murder Case Update: बागपत में डूडा कर्मी विक्रांत और राखी कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी भाजपा नेता सुधारस को बड़ौत रोड स्थित चौहान एंक्लेव कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Baghpat: BJP Leader Sudharas Arrested in DUDA Employee Vikrant and Rakhi Kashyap Murder Case
राखी का फाइल फोटो, विक्रांत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बागपत में डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत और राखी कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस चर्चित दोहरे हत्याकांड में आरोपी भाजपा नेता सुधारस को पुलिस ने बड़ौत रोड स्थित चौहान एंक्लेव कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ते हुए मामले की गहराई से जांच कर खुलासा किया जाएगा।

Trending Videos


यह भी पढ़ें: एक अफेयर, दो तलाक, दो लाश: विक्रांत के लापता होते ही पुलिस के रडार पर आई राखी, 10 दिन के अंदर दोनों की हत्या 

विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर जनपद के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के नौगांवा गांव के पास 27 अप्रैल को रजबहे में राखी कश्यप का शव बोरे में बंद मिला था। घटनास्थल से प्लास्टिक का बोरा और रस्सी भी बरामद हुई थी। इससे संकेत मिला कि हत्या के बाद शव को बोरे में बांधकर सुनसान जगह पर फेंका गया था। पुलिस के अनुसार वारदात पूरी योजना के तहत अंजाम दी गई थी। राखी की हत्या ने विक्रांत की हत्या की भी गुत्थी सुलझा दी।

Baghpat: BJP Leader Sudharas Arrested in DUDA Employee Vikrant and Rakhi Kashyap Murder Case
राखी का फाइल फोटो, विक्रांत हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की साजिश
पुलिस को जहां पर राखी का शव मिला, वहां चौकर का प्लास्टिक बोरा और रस्सी मिली। आशंका है कि आरोपियों ने पहले राखी की हत्या की और फिर उसके शव को बोरे में डालकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद शव को सुनसान रजबहे में फेंक दिया गया, ताकि किसी को वारदात का पता न चल सके। बरामद साक्ष्य पुलिस के लिए अहम कड़ी बन गए हैं।

विक्रांत और राखी जल्द करने वाले थे शादी
बताया जा रहा है कि डूडा के शहर मिशन प्रबंधक विक्रांत और राखी कश्यप के बीच प्रेम संबंध थे और दोनों जल्द ही शादी करने वाले थे। विक्रांत की पत्नी प्राची सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में कार्यरत है। उनके परिवार में एक बेटी है। विक्रांत अप्रैल 2018 से बागपत में तैनात थे और अर्जुनपुरम कॉलोनी में किराये के मकान में रहते थे।

गुमशुदगी से शुरू हुई थी जांच
विक्रांत 15 अप्रैल को कार्यालय से लौटने के बाद अचानक लापता हो गए थे। अगले दिन कार्यालय नहीं पहुंचे तो सहकर्मियों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन बंद मिला। इसके बाद 23 अप्रैल को उनकी पत्नी प्राची ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि विक्रांत और राखी के बीच लंबे समय से बातचीत होती थी।

बैंक से निकाले थे चार लाख रुपये
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि लापता होने से दो दिन पहले विक्रांत ने अपने बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाले थे। हालांकि यह राशि किस लिए निकाली गई थी, इसका अब तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पार्टी के दौरान लगी थी गोली
सूत्रों के अनुसार विक्रांत के लापता होने से पहले राखी कश्यप के घर पर एक पार्टी हुई थी। इसमें विक्रांत के अलावा सुधारस चौहान और कपिल भी मौजूद थे। इसी दौरान विक्रांत को गोली लगने की बात सामने आई। 

आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश
राखी कश्यप की हत्या के मामले में भाजपा नेता सुधारस और उसके साथी कपिल का नाम सामने आया। पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी और कपिल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को बड़ौत रोड स्थित चौहान एंक्लेव कॉलोनी से सुधारस को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed