{"_id":"69f46f605d0d58241d0006c1","slug":"video-two-labourers-killed-as-tractor-trolley-overturns-after-truck-collision-in-baghpat-2026-05-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो मजदूरों की मौत
बागपत जनपद में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर आईसीआईसीआई बैंक के पास बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। ट्रक की टक्कर लगने से भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई, जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
हादसे में केतीपुरा मोहल्ला निवासी शादाब (22) और उसके साथी साहिल (25) निवासी मिर्धानपुरा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रॉली पर बैठा समीर बाल-बाल बच गया।
समीर ने बताया कि वे हरियाणा से भूसा लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
बताया गया कि शादाब अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, जबकि साहिल छह भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। मामले की जांच कर रहे अधिकारी बृजेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।